Published on

spot_img

……कमांडेंट श्री तपेश्वर सांबित राउत ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित, जवानों को हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग एवं साइबर हाईजीन के प्रति किया जागरूक.

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………

SSB 21वीं वाहिनी, बगहा में *दिनांक 21.09.2026 से 04.10.2026 तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। पखवाड़े के दौरान राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ एवं हिन्दी शब्दकोश आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पखवाड़े के औपचारिक समापन समारोह का आयोजन मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय, बगहा में किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट श्री तपेश्वर सांबित राउत द्वारा पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में वाहिनी में *राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (अक्टूबर 2026) का भी शुभारंभ* किया गया। कमांडेंट महोदय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के सभी कार्मिकों को साइबर खतरों, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं डेटा सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने सभी कार्मिकों को साइबर हाईजीन अपनाने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने और एक सतर्क डिजिटल प्रहरी बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री सुरेश शर्मा, हिंदी अधिकारी व दण्डपाल श्री यशवंत कुमार, उप कमांडेंट व अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवान शामिल हुए।

समारोह का समापन राष्ट्रभाषा हिन्दी को अपने दैनिक सरकारी कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग में लाने तथा साइबर सुरक्षित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this