Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट: बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…..……………….

गंडक नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण बगहा 1 अंचल के सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत के खैरटवा वार्ड संख्या-15 में बाढ़ का पानी घुस जाने से दर्जनों परिवार प्रभावित हो गए हैं। रविवार को बाढ़ का पानी कई घरों में प्रवेश कर गया, जिससे लोगों के समक्ष भोजन, आवागमन एवं दैनिक जरूरतों की समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुटे हुए हैं तथा प्रशासन से राहत की अपेक्षा कर रहे हैं।

सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत के खैरटवा 15 नं. वार्ड में बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराते आंचनलकर्मी व राजस्वकर्मी गणेश कुमार।

स्थिति की जानकारी मिलते ही बगहा-1 के अंचलाधिकारी (सीओ) रविभूषण गौरव मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा तत्काल राहत कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। सीओ ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक पांडेय ने भी प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों को राहत पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है तथा किसी भी जरूरतमंद परिवार को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

रविवार सुबह से ही क्षेत्र में राहत कार्यों में जुटे राजस्व कर्मचारी गणेश कुमार ने भोजन वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी की। उन्होंने बताया कि खैरटवा वार्ड संख्या-15 में लगभग 45 से 50 घरों के लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही राहत व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बाढ़ से स्थायी समाधान की मांग भी उठाई है। बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this