बगहा से ब्यूरो रिपोर्ट बगहा से नरेंद्र पांडेय………….
बगहा पुलिस जिला बगहा में पदोन्नति प्राप्त पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने एएसआई से पुलिस अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद पर प्रोन्नत इक्तेदार अहमद को स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसपी राजेश कुमार ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारी को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान स्टार लगने के बाद इक्तेदार अहमद ने पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया और अपने नए पद की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान जदयू के किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के बगहा पुलिस जिला अध्यक्ष विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह सहित अन्य सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया।
