संपादक . नरेंद्र पांडेय वाल्मीकि एक्सप्रेस बगहा प. चंपारण बिहार……………….
रविवार को बिहार के प. चंपारण के बगहा 2 प्रखंड स्थित ग्राम नरवल बोरवल गांव में वीरेंद्र नाथ पांडेय की अर्धांगिनी वेवी पांडेय की श्राद्ध कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि आयोजित की गई।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने वेवी पांडेय के तैल चित्र पर धूप दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस संदर्भ में वीरेंद्र नाथ पांडेय ने अपने पत्नि वेवी पांडेय के आकस्मिक निधन पर कहा कि वेवी पांडेय की लगभग 48 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को छोड़ कर चले जाना सामाजिक तथा पारिवारिक क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही मृदुल भाषी व्यक्ति की धनी थीं। वहीं 09.09.2026 को अचानक दिन के 11 बजे भोजन के बाद सोफे से गिरकर हृदय गति का विराम हो गया जिसके चलते उनकी मौत हो गई। उसके उपरांत गांव घर समाज रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान वेवी पांडेय के ज्येष्ठ पुत्र डॉक्टर विशाल पांडेय ने अपनी माता की श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिसने मुझे और मेरे भाई बहनों को जन्मदात्री मेरी मां का अचानक हमलोगों को छोड़ कर परलोक सिधार चुकी । असल में मेरी मां सबसे अच्छी और सुंदर मां थीं।जो उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मेरी मां को अपने श्री चरणों में स्थापित कर लें।

साथ ही परमात्मा से मेरी अनुग्रह अनुनय विनय है कि मुझे अगले जन्म में भी मेरी मां से जन्म लूं।

बहरहाल वेवी देवी ने अपने पीछे भरे पूरे परिवार में पति वीरेंद्र नाथ पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय, विशाल पांडेय, धनंजय पांडेय, घनश्याम, गोली , गोलू आर्दश, अभिनव, अनुराग , दो बहु, देवर स्वामी लालबाबू पांडेय को छोड़ कर इस दुनिया से विदा ले लिया। इस दौरान बड़े मिश्र छोटे मिश्र करनेश मिश्र सहित इस आयोजन में हजारों लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
