Published on

spot_img

बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेंद्र सर्राफ प चंपारण बिहार.……………………

समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ने शनिवार को नरकटियागंज रेलवे जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म पर फैली गंदगी, शौचालयों की बदहाली और प्रकाश व्यवस्था की कमी देखकर डीआरएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
डीआरएम का सैलून जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रुका, उन्होंने सबसे पहले साफ-सफाई का जायजा लिया। पार्सल घर के पास अव्यवस्था और अंधेरा देख उन्होंने नाराजगी जताई।
*10 दिन में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम*

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्थित शौचालय की दुर्दशा देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने 10 दिनों के अंदर शौचालयों की नियमित सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। साथ ही परिसर में पड़े परित्यक्त भवन को तोड़ने और कचरा डंपिंग यार्ड को व्यवस्थित करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमृत भारत योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और यात्री सुविधाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 188d
*सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच*
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पार्सल घर के पास खड़ी बाइकों की डिक्की की सील तोड़कर जांच करवाई और वाणिज्य विभाग को निर्देश दिया कि बिना पहचान सत्यापित किए किसी को पार्सल न दिया जाए। सुरक्षा में लापरवाही पर कार्रवाई तय होगी, ऐसा उन्होंने कहा। 4f9e
*कई अधिकारी रहे मौजूद*

निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद कलीम, सीनियर कोऑर्डिनेशन संजय कुमार, RPF पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप, AEN राजीव कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद डीआरएम विंडो इंस्पेक्शन करते हुए बगहा और वाल्मीकिनगर के लिए रवाना हो गए।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this