HomeUncategorized52 पुलिस पदाधिकारियों को मिली पदोन्नति, एसपी ने स्टार लगाकर कराई पिपिंग...

52 पुलिस पदाधिकारियों को मिली पदोन्नति, एसपी ने स्टार लगाकर कराई पिपिंग सेरेमनी

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…….

बगहा पुलिस जिला बगहा में सोमवार को 52 पुलिस पदाधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बगहा में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के आदेश के आलोक में आयोजित समारोह में पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

पदोन्नति पाने वाले पदाधिकारियों में पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) से पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) पद पर प्रोन्नत हुए अधिकारी भी शामिल हैं। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार ने प्रोन्नत पदाधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर पिपिंग सेरेमनी पूरी की। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों के चेहरे पर नई जिम्मेदारी मिलने की खुशी नजर आई।

समारोह को संबोधित करते हुए एसपी राजेश कुमार ने सभी पदोन्नत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी बढ़ती है। उन्होंने सभी से कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मौके पर मौजूद अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और पुलिस सेवा के दायित्वों का ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति के बाद पुलिस पदाधिकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा के प्रति और अधिक सजग रहने की अपेक्षा है।

समारोह के अंत में बगहा पुलिस की ओर से सभी 52 पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this