Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…..

प्रखंड बगहा एक के परसा गांव स्थित शिवमन्दिर प्रांगण में गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में शामिल परसा बनचहरी पंचायत के मुखिया मंजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि संजय प्रसाद ने संत रविदास जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज में फैली ऊंच-नीच, जात-पात और भेदभाव जैसी कुरीतियों का विरोध करते हुए समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।जयंती समारोह के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने संत रविदास जी के जयकारे लगाए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विकाश मित्र ममता कुमारी ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वर्तमान समय में समाज को आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। संत रविदास का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान परसा का माहौल भक्तिमय और उत्सवी बना रहा। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य अदयानंद राम, कृष्णा राम, रामू राम, सुधीर मिश्रा, भोला यादव, अमर किशोर समेत तमाम ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this