Published on

spot_img

धनहा चौतरवा मुख्य मार्ग में कार-बाइक की
भीषण टक्कर, बाइक सवार की मौत; कार से शराब बरामद

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट……

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत नदी थाना क्षेत्र के धनहा-रतवल मुख्य पथ पर मंझार भड़रवा दियारे के सामने मंगलवार की दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर धनहा पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक रमाकांत तिवारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।

पुलिस के अनुसार, जिस कार से बाइक की टक्कर हुई, उसकी डिक्की से शराब बरामद हुई है। वहीं, बाइक पर बोरी में प्रतिबंधित मांस लदा हुआ था। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

नदी थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार की डिक्की शराब से भरी थी, जबकि बाइक पर मांस लदा मिला है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के साथ-साथ शराब व प्रतिबंधित मांस से जुड़े मामले की भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this