Published on

spot_img

बिहार की कश्मीर कही जाने वाली वाल्मीकिनगर की वादियां और पहाडियों के दीदार करने पहुंचे लंदन, पटना और मोतिहारी से पर्यटक कहे I Love VTR.

वाल्मीकिनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…

*चिकित्सक दंपती परिवार समेत ने जल-जंगल-पहाड़ के अद्भुत संगम का लिया नजारा कहा Welcome To VTR,वाल्मीकि आश्रम व जटाशंकर मंदिर में की पूजा-अर्चना*

वाल्मीकिनगर.

VTR का पर्यटन सत्र भले ही समाप्त हो गया हो और वाल्मीकिनगर की वादियों में पर्यटकों की चहल-पहल आज भी कुछ कम नहीं है, लेकिन यहां की प्राकृतिक सौंदर्य व खूबसूरती का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यही वजह है कि भारतीय मुल्क के लंदन के आईटी सेक्टर में कार्यरत दंपति से लेकर बापूधाम मोतिहारी तक के पर्यटक वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य की हसीन वादियां और पहाडियों की मनमोहक प्रकृति को दिल के करीब से दीदार करने भारत के आजादी के 80वां साल पर यहां पहुंचे हैं.लंदन और मोतिहारी से आए पर्यटकों के एक समूह ने शनिवार और रविवार को वाल्मीकिनगर का भ्रमण कर जल, जंगल और पहाड़ के अद्भुत संगम का आनंद लिया.

लंदन के आईटी सेक्टर में कार्यरत अभिजीत कुमार और निधि अपने परिजनों के साथ वाल्मीकिनगर पहुंचे. जहां उनके साथ मोतिहारी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार गौतम, उनकी पत्नी डॉ. अलका, अद्वैत, कुहू, वेदांत, अतुल कुमार, निशु कुमारी और वेदु भी शामिल रहे. एक दिवसीय प्रवास के दौरान पूरे परिवार ने वाल्मीकिनगर के प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया.

वहीं डाॅ.सौरभ ने बताया कि वाल्मीकिनगर और वीटीआर के पर्यटन स्थलों के बारे में हम सब ने गूगल के माध्यम से जानकारी जुटाई थी. इंटरनेट पर यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन स्थलों की तस्वीरों ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि परिवार के साथ वाल्मीकिनगर आने को जिह्वा ने विवश कर दिया.

अंततोगत्वा
वाल्मीकिनगर पहुंचने के बाद हम सब ने वन विभाग के जंगल कैंप का भ्रमण किया.घने जंगल, पहाड़, नदी और हरियाली के बीच कुछ समय बिताकर उन्होंने प्रकृति के करीब होने का अनुभव प्राप्त किया.

इसके बाद पर्यटक के रूप में वाल्मीकि आश्रम पहुंचे वहां माता सीता, लवकुश की जन्मस्थली वाल्मीकि की तपोभूमि का दीदार कर उनके प्रतिमा का पूजा-अर्चना कर माथा टेका.

वापसी में जटाशंकर मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना की. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य के साथ धार्मिक आस्था का यह संगम उनके लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा.
उम्मीद से कहीं अधिक खूबसूरत है वाल्मीकिनगर
मोतिहारी के चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार गौतम ने वाल्मीकिनगर की खूबसूरती की जमकर सराहना की.

उन्होंने कहा कि यहां शांत वातावरण में चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ और जंगल मन को सहज ही आकर्षित करने में अपने आपको कोई रोक नहीं सकता. साथ ही उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर जैसी प्राकृतिक संपदा के बीच रहने वाले लोग वास्तव में सौभाग्यशाली हैं.
डॉ. गौतम के अनुसार, जिस खूबसूरती की उम्मीद लेकर वे यहां पहुंचे थे, वाल्मीकिनगर उससे कहीं अधिक मनमोहक निकला.प्रकृति की गोद में बिताया गया समय पूरे परिवार के लिए यादगार साबित होगा.

…………………..
जंगल सफारी के लिए फिर आयेगा परिवार.
…..……………..
पर्यटन सत्र समाप्त होने के कारण परिवार इस बार वीटीआर में जंगल सफारी का आनंद नहीं उठा सका. अगले अक्टूबर माह से जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए दुबारा VTR का रुख करेंगे. अक्टूबर माह में उद्देश्य जंगल सफारी के माध्यम से वीटीआर के वन्यजीवों और जंगल की प्राकृतिक दुनिया को करीब से देखना होगा.

लंदन से आए पर्यटकों का वाल्मीकिनगर पहुंचना इस बात का संकेत है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से वीटीआर की प्राकृतिक की खूबसूरती की पहचान अब देश की सीमाओं से बाहर तक हो रही है.यदि पर्यटन सुविधाओं का और विस्तार किया जाय, तो वाल्मीकिनगर देश-विदेश के पर्यटकों के लिए और भी आकर्षक पर्यटन केंद्र बन सकता है.
जल, जंगल, पहाड़, नदी और धार्मिक आस्था—इन सबका अनूठा संगम वाल्मीकिनगर को बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अलग पहचान के लिए गवाह बन चुका है.

……………………

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर को एक पहचान दिया.
……………………
कभी वाल्मीकिनगर को पूर्व में स्थानीय स्तर पर भैंसालोटन की पहचान हुआ करता था.2005के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकि की तपोभूमि बापू की कर्मभूमि को फॉलो कर एक बेहतरीन अवसर को संयोया तथा 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में स्थानीय वाल्मीकिनगर विधानसभा से युवा प्रतिभावान विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह जनसेवक के रूप में जदयू का दामन थामा जो लगातार दो बार विधायक के रूप में अपनी बेहतर सेवा दिया. जिसमें नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर को नई पहचान दिया. जो आज वाल्मीकिनगर बिहार का कश्मीर कहा जाने वाली मुख्य पर्यटन स्थल बन चुकी है.

साथ ही ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरविंद नाथ तिवारी जी बगहा पुलिस जिला अध्यक्ष इजरायल अंसारी जी बगहा पुलिस जिला महामंत्री नरेंद्र पांडेय ने इस खूबसूरत वादियों को नजदीक से दीदार करते हुए आगंतुक पर्यटकों को फॉलो किया.

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...