Published on

spot_img

नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…

प्रखंड बगहा एक क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पतिलार के 30 बेड के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शनिवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह नें विधिवत फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन विजय कुमार, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डाक्टर अशोक तिवारी बगहा-1 प्रभारी डाक्टर राजेश कुमार सिंह नीरज डाक्टर विजय कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की नई सुविधाओं का अवलोकन किया गया और स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।
समारोह में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि नवनिर्मित भवन के संचालन से मरीजों को आधुनिक एवं बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।

जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की भी भागीदारी रही।

Latest articles

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

बगहा जेल में सुबह 4 बजे एसडीएम व संयुक्त छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार................................. बगहा अनुमंडलीय कारा, बगहा में शुक्रवार की...

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

More like this