Published on

spot_img

बेतिया से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..

कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता,

.दलित-महादलित बस्ती को मिलेगी बेहतर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से सुचारू आवागमन के साथ स्कूली विद्यार्थियों की भी बढ़ेगी सुविधा,

बेतिया।महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 20 में स्थित अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला नव 16.48 लाख से होगा।
निविदा प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित संवेदक को तीन माह में ही इस योजना को पूरा करने का कार्यादेश चयनित निर्माण एजेंसी को सौंपा गया है। इस आरक्षित वार्ड के अम्बेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय के जर्जर पहुंच पथ और नाला पक्कीकरण की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति महापौर गरिमा देवी सिकारिया एवं स्थानीय पार्षद दीपक कुमार के पहल पर नगर निगम बोर्ड द्वारा दी गई है।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि वार्ड संख्या-20 स्थित अम्बेडकर नगर में दलित एवं महादलित बहुल सुरक्षित क्षेत्र की वर्षों पुरानी बुनियादी समस्या अब दूर होने जा रही है। नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत योजना के तहत मोहम्मद जकारुल्लाह के घर से अम्बेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली जर्जर सड़क का पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला के साथ नव निर्माण तीन माह के अंदर कराया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन ने कार्यादेश जारी कर निर्माण एजेंसी को काम शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया है।
कार्यादेश के अनुसार महापौर ने बताया कि इस योजना की कुल प्राक्कलित राशि 22.26 लाख रुपये से अधिक निर्धारित है। लेकिन, निविदा प्रक्रिया के तहत 26 प्रतिशत कम दर पर लगभग 16.48 लाख रुपये में कार्य स्वीकृत किया गया है। निर्माण कार्य तीन माह के भीतर पूरा करना होगा। योजना में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री के उपयोग, तकनीकी मानकों का पालन तथा कार्यस्थल पर सूचना पट्ट लगाने सहित सभी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।यह सड़क अम्बेडकर नगर के बड़ी आबादी वाले दलित एवं महादलित परिवारों के साथ प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। बरसात के दिनों में जर्जर सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों एवं स्कूली बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नई पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला बनने से आवागमन सुगम होगा, जलजमाव की समस्या कम होगी तथा क्षेत्र की स्वच्छता और आधारभूत संरचना में सुधार होगा।
कतिपय स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित यह विकास योजना अम्बेडकर नगर जैसे उपेक्षित इलाके में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इससे क्षेत्र के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को भी नई गति गति मिलने के साथ दलित महादलित बहुल बस्ती के लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this