Published on

spot_img

बगहा पुलिस अधीक्षक नें विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया निरीक्षण,पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा।

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…

बगहा पुलिस अधीक्षक, राजेश कुमार के द्वारा बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों का रविवार को भ्रमण कर पुलिसिंग व्यवस्था का गहन निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों,लंबित कांडों की प्रगति,गश्ती व्यवस्था, अपराध नियंत्रण,वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई सहित अन्य पुलिस कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपराधियों पर कड़ी नजर रखने तथा फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण प्राथमिकता है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, वाहन जांच अभियान चलाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निदेशानुसार संचालित विशेष समकालीन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक, बगहा द्वारा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिसिंग व्यवस्था का गहन निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान डायल-112 की कार्यप्रणाली, थाना स्तर पर लंबित कांडों के निष्पादन की प्रगति, विभिन्न प्रतिवेदनों एयं थाना अभिलेखों के संधारण, रात्रि गश्ती य्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर संबंधित थानाध्यक्षों एयं अन्य पलिस पदाधिकारियों।कर्मियों को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, अभिलेखों के स्व्यवस्थित संधारण, रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने, डायल-112 की त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलि्सिंग को प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण हेतु सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this