HomeUncategorized14 वर्षीय प्रबल कुमार ने शतरंज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, समाजसेवी...

14 वर्षीय प्रबल कुमार ने शतरंज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, समाजसेवी दिनेश अग्रवाल ने दी बधाई

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार……….

मुजफ्फरपुर में तिरहुत प्रमंडल स्तरीय अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता में हासिल की सफलता, अब अररिया में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रबल.

बगहा, पश्चिम चंपारण। महज 14 वर्ष की उम्र में तिरहुत प्रमंडल स्तरीय अंडर-19 शतरंज चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रबल ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस सफलता के बाद अब प्रबल को अररिया में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

प्रबल की इस शानदार उपलब्धि पर चंपारण के समाजसेवी दिनेश अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रबल की मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में प्रमंडल स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करना गर्व की बात है।

दिनेश अग्रवाल ने प्रबल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रबल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सफलता अन्य बच्चों और युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कामना की कि प्रबल अपनी मेहनत और लगन के बल पर भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल करें तथा चंपारण और बिहार का नाम रोशन करें।

प्रबल की यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब सभी की निगाहें अररिया में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां प्रबल को अपनी प्रतिभा दिखाने का अगला अवसर मिलेगा।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this