बेतिया से धर्मेंद्र सर्राफ की रिपोर्ट…….
11 वर्षों से प्रसिद्ध बन्होरा का कबाब अब आपके शहर बेतिया में उपलब्ध होगा। शहर के शांति चौक चेक पोस्ट के समीप भारत फैमिली रेस्टोरेंट एंड कबाब हाउस का भव्य उद्घाटन बुधवार दोपहर 12 बजे किया गया।
प्रोपराइटर मोहम्मद अख्तर ने बताया कि वे पिछले 11 वर्षों से बन्होरा में ग्राहकों को शुद्ध और स्वादिष्ट कबाब परोस रहे हैं। अब बेतिया में नया आउटलेट शुरू किया गया है ताकि शहरवासियों को भी वही स्वाद और गुणवत्ता मिल सके। उन्होंने बताया कि दूर-दूर से लोग कबाब खाने आते हैं। यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री ने भी उनके यहां का कबाब खाया था। यहां शुद्ध खस्सी का मीट कबाब, हांडी और बिना तेल का मीट उपलब्ध है।
प्रतिष्ठान का उद्घाटन वार्ड पार्षद विजय यादव, साजन पटेल, राजद नेता महावीर प्रसाद और सेवानिवृत्त प्रधान सहायक रामेश्वर सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर पार्षद विजय यादव ने कहा कि इनके कबाब की बात ही अलग है, शुद्ध खस्सी का कबाब परोसा जाता है, जिसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती और मसाला भी बेहतरीन रहता है।
