पडरौना से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…
शिक्षा त्याग, तपस्या, संघर्ष, और संस्कार की प्रतिमूर्ति रहे स्व. पं. बशिष्ठ शुक्ल की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 2 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिश्र बंधु महाविद्यालय, बेलौही, महाराजगंज के प्रबंधक डॉ. अनुपम मिश्र ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष शिक्षा शास्त्र एवं महामंत्री गुआक्टा, गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ, डॉ. त्रिभुवन मिश्र, असिस्टेंट प्रोफेसर दिग्विजयनाथ महाविद्यालय गोरखपुर, डॉ. गौरव तिवारी, प्रोफेसर बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर, सौरभ द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर, डॉ. कमलेश वर्मा, प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ पडरौना, शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, प्रधानाचार्य हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना, डॉ. रामनरेश दूबे, डॉ. सी.बी. सिंह, डॉ. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजौली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्व. पं. बशिष्ठ शुक्ल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति तथा सामाजिक विषयों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शिक्षा और संस्कार के प्रति समर्पित रहा जीवन
वक्ताओं ने स्व. पं. बशिष्ठ शुक्ल के जीवन एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वह बाल्यकाल से ही धीर-गंभीर, संघर्षशील एवं जिम्मेदार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने परिवार को एकजुट रखते हुए रिश्तों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया और सदैव दूसरों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. शुक्ल शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का आधार मानते थे। संघर्षों से भरे जीवन के बावजूद उनके चेहरे पर सदैव मुस्कान रहती थी। विद्यालय के पूर्व संरक्षक के रूप में भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित
समारोह के दौरान ग्राम बेलही शुक्ल से आए जरूरतमंद परिवारों के बीच वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर बासमती, सोनिया, ज्ञान्ती, माल्ती, धर्मावती, शिवरति, रावड़ी, सरिता, मंजू, कल्पना, कान्ति, चन्द्रावती, चांदमती, राजमती, शान्ति, पार्वती, खैतून, सुन्नर, विचन्डी, रामधारी, बुधराम, बोधि, घुरन, बिहारी, रामजतन, बुधई, शिववचन सहित अनेक जरूरतमंदों को वस्त्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ मीडिया जगत से जुड़े लोगों को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
कैंसर विषय पर आयोजित निबंध एवं आर्ट्स प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें अंशिता यादव, अनन्या गौड़, रुही यादव, अंशिका पाण्डेय, आयुष यादव, कीर्ति पाण्डेय, अंकुश गुप्ता, शिवम् चौहान, रमावती चौहान, अंशिका यादव, कृष्णकांत शुक्ल, काजल प्रजापति, अम्बेश जय दीक्षित, साकेत मिश्रा, तौसीफ आलम, पुष्पा चौहान, राधिका गुप्ता, अवनी उपाध्याय, अंशु यादव, माही मिश्रा, अन्नु यादव, रचित राय, लवली सिंह एवं आकांक्षा मल्ल सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

इसके साथ ही विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
समारोह में विद्यालय के वर्तमान संरक्षक बालकुवर दूबे, संस्थापक सदस्य मदनपाल नाथ त्रिपाठी, प्रियेश त्रिपाठी, सौभाग्यवती त्रिपाठी, मीना शुक्ला, सोनी श्रीवास्तव सहित बेलही शुक्ल गांव के सिद्धेश्वर शुक्ल, अशोक शुक्ल, भुवनेश्वर शुक्ल, चिरंजी चोबे, राजेश शुक्ला, संजय चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष माणिक्य चतुर्वेदी, श्रीजन द गुरुकुल के प्रधानाचार्य मनोज जायसवाल सहित अनेक सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में वाइस प्रिंसिपल बशिष्ठ मिश्र, शिव कुमार पाठक, चन्द्र देव लाल, राजेश द्विवेदी, धर्मसेन, डॉ. अश्विनी गुप्ता, देवब्रत दीक्षित, मानसी गौतम, शिप्रा श्रीवास्तव, उषा शर्मा, शशिप्रभा द्विवेदी, प्रीति पाण्डेय, सृष्टि पाण्डेय, मोनिका वर्मा, सपना पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
अंत में कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रधानाचार्य यशपाल कुमार शुक्ल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, ग्रामीणों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि अनुप मिश्र ने किया।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. पं. बशिष्ठ शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके शिक्षा, संस्कार, सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
