HomePoliticsसारण शिक्षक MLC चुनाव में प्रत्याशी आफाक अहमद के नामांकन में पहुंचे...

सारण शिक्षक MLC चुनाव में प्रत्याशी आफाक अहमद के नामांकन में पहुंचे प्रशांत किशोर, शिक्षकों से वोट अफाक अहमद को वोट देने की किया अपील।

Published on

spot_img

बेतिया/मझौलिया से एसपी श्रीवास्तव की रिपोर्ट………………

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर शुक्रवार को सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव के नामांकन में पहुंचे। हेमनगर स्थित एचएस सिटी गार्डन में आयोजित सभा में उन्होंने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी आफाक अहमद के समर्थन में वोट की अपील की।

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछली बार उनके पास कोई दल नहीं था, फिर भी लोगों ने आफाक अहमद को जिताया। इस बार उनके पास लोग हैं और दल भी है। उन्होंने कहा कि अगर पढ़े-लिखे शिक्षक और स्नातक मतदाताओं ने जन सुराज के उम्मीदवार को जिताया तो लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का जिम्मा जन सुराज और उनका होगा।
सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
पीके ने कहा कि अगर इसके बाद भी आपने एनडीए, भाजपा या राजद को वोट दिया तो आपके वोट से बिहार में अनपढ़ और अपराधियों का राज और मजबूत होगा। बाढ़ में 50 लाख लोग प्रभावित हैं, लेकिन पीएम मोदी ने संवेदना का एक शब्द तक नहीं कहा। जाति और हिंदू-मुसलमान के नाम पर, लालू के डर से भाजपा और भाजपा के डर से लालू को वोट देने से बिहार की यह दुर्दशा हुई है।
उन्होंने कहा कि लोगों के पास अवसर है, आनंद पुष्कर को हराइए, उन्हें जिताएंगे तो जीत सम्राट चौधरी की होगी।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना, प्रत्याशी आफाक अहमद, सारण जिलाध्यक्ष आनंद मोहन सिंह, पश्चिम चंपारण जिलाध्यक्ष कुंदन पांडेय, पूर्वी चंपारण जिलाध्यक्ष रवींद्र बेरूवार, सीवान जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह और गोपालगंज जिलाध्यक्ष अजय प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this