HomeUncategorizedरामनगर नर्मदेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक कर मांगा सुख-समृद्धि...

रामनगर नर्मदेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Published on

spot_img

रामनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..

रामनगर, पश्चिम चंपारण। सावन माह के पावन अवसर पर पहली शुक्रवार को रामनगर स्थित सैकड़ों वर्ष पूर्व स्थापित प्रसिद्ध नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया

तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु जल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते नजर आए।

हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

इस दौरान स्थानीय प्रकाश सिंह, विभोर पांडेय, अंटू तिवारी सीता देवी खुशबू देवी शांति देवी कलावती देवी मुन्नी देवी आदि दर्जनों श्रद्धालुओं का कहा कि प्रति वर्ष सावन माह में लाखों श्रद्धालु भक्तों की यह जल चढ़ता है।

भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए रामनगर थाना की पुलिस मौके पर तत्पर रहती है।

वहीं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पूजा सामग्री एवं प्रसाद के लिए उपलब्धता है।साथ ही मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा लगातार मॉनीटरिंग किया जाता है वहीं आवश्यक व्यवस्थाएं भी लगातार देखी जाती है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this