बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…..
बिहार प्रदेश जदयू पार्टी के ने जिलावार जिलाध्यक्षों को अपने जिला में पार्टी पदाधिकारियों का चयन गुरुवार को बगहा आईबी में पार्टी पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें बगहा पुलिस जिला के अध्यक्ष सह बगहा जदयू के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ने पुलिस जिला के मधुबनी प्रखंड के मधुबनी पंचायत के रंगललही गांव निवासी समाजसेवी यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू बाबू को सचिव पद का कार्यभार सौंपा गया है।

इस दौरान सचिव यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू बाबू ने इस पद को ग्रहण करते हुए कहा है कि जदयू पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे हर हाल में अपनी कर्तव्यपरायणता की बहन करेंगे। मैं सबसे पहले इस नई कमेटी में मुझे जिला में सचिव पद का जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक सह बिहार प्रदेश महा सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह जी को धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने मेरे कार्य शैली और जदयू पार्टी की वफादारी के लिए इनाम दिया गया है।

साथ ही मैं इस पार्टी के लिए हर वर्ग के लिए अपनी पार्टी के तरफ से उपयोगिता साबित करूंगा। जदयू पार्टी के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने मुझे इस लायक समझा है। मैं और मेरे समाज के सम्मानित समाजसेवियों ने नीतीश कुमार और निशांत कुमार पर पूरा भरोसा किया। और जिस तरह से 2005 से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार की दिशा और दशा बदला है। इसको हर बिहारवासियों को भूलना नहीं चाहिए। वहीं वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह जनसेवक ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में वाल्मीकिनगर विधानसभा का विकास किया है। वह भुलाया नहीं जा सकता है।

जहां एक तरफ टूटी सड़कें और बदहाल जीवन में बिजली पानी दस्युओं की प्रताड़ना को जिस तरह से सुधार कर वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के बगहा 2, पिपरासी, मधुबनी, भीतहा तथा ठकराहा प्रखंडों में सड़क का जाल तथा विधि व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। किसी से छुपा नहीं है। इसके लिए हम और हमारे पार्टी के पदाधिकारियों सहित सदस्य आभारी रहेंगे।
