HomeEducationमिट्टी के बर्तन बेच कर पिता ने बनाया बेटी को बिहार का...

मिट्टी के बर्तन बेच कर पिता ने बनाया बेटी को बिहार का प्रहरी स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल.

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…

प्रखण्ड ठकरहा क्षेत्र संख्या–11 के जिला परिषद सदस्य श्री रमाशंकर कुशवाहा ने भतहवा गांव की एक प्रेरणादायक सफलता कहानी साझा करते हुए बताया कि गांव के निवासी सुखेदव प्रजापति ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी पुत्री को पढ़ाकर एक मिसाल कायम की है। सुखेदव प्रजापति वर्षों से मिट्टी के बर्तन बनाकर एवं उन्हें बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी सुपुत्री सुश्री नीतू प्रजापति की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। उनकी मेहनत और बेटी के संघर्ष का परिणाम यह रहा कि नीतू प्रजापति ने बिहार पुलिस में चयनित होकर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे गांव और प्रखण्ड का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि से भतहवा गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नीतू की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह उन सभी बेटियों के लिए उदाहरण है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।
जिला परिषद सदस्य श्री रमाशंकर कुशवाहा ने नीतू प्रजापति को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता यह दर्शाती है।

कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नीतू की उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Latest articles

रामनगर में इफ्को खाद गोदाम पर 1600 सौ यूरिया उतरी नहीं किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई.

रामनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट... बिहार के पश्चिम चंपारण के रामनगर में इफ्को खाद...

बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से एक फर्जी सिपाही गिरफ्तार.

बेतिया से आशीष कुमार पांडे की रिपोर्ट... मोतिहारी शहर में एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार...

दो बाइकों के आमने सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल पहुंचे अस्पताल हुए रेफर.

लौरिया से आशीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट.. लौरिया-कैथवलिया मुख्य सड़क पर दुबौलिया कुटी के समीप...

More like this

रामनगर में इफ्को खाद गोदाम पर 1600 सौ यूरिया उतरी नहीं किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई.

रामनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट... बिहार के पश्चिम चंपारण के रामनगर में इफ्को खाद...

बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से एक फर्जी सिपाही गिरफ्तार.

बेतिया से आशीष कुमार पांडे की रिपोर्ट... मोतिहारी शहर में एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार...