HomeCrimeमारपीट व दहेज उत्पीड़न मामले में पति गिरफ्तार,पत्नी फरार।

मारपीट व दहेज उत्पीड़न मामले में पति गिरफ्तार,पत्नी फरार।

Published on

spot_img

गौनाहा से दीपक पाठक की रिपोर्ट…

सहोदरा थाना क्षेत्र से एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया है कि मारपीट व दहेज उत्पीड़न मामले में बसपुर पिपरा गांव से एक नामजद अभियुक्त शफीर आलम को उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उक्त आरोपी के विरुद्ध उसकी दूसरी पत्नी फूल कुमारी ‌, पति व उसके पहली पत्नी तमन्ना खातून के विरुद्ध यह आरोप लगाते हुए कांड संख्या 97/26 के आलोक में 7 जून को एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें उसका कहना है कि झांसा देकर उसके साथ शादी किया संबंध बनाया और अब पहली पत्नी के साथ मिलकर पति-पत्नी दोनों उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और दहेज के रूप में 2 लाख नगद रुपए का मांग कर रहे है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि रविवार को 11: बजे दिन में गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है वही उसकी पत्नी फरार बताई जा रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया है कि बहुत जल्द ही छापामारी के दौरान उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर गिरफ्तार आलम को सोमवार को भेज दिया जाएगा।

Latest articles

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

बगहा जेल में सुबह 4 बजे एसडीएम व संयुक्त छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार................................. बगहा अनुमंडलीय कारा, बगहा में शुक्रवार की...

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

More like this