HomeEducationमाय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न।

माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न।

Published on

spot_img

बेतिया से सत्येंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट..

जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहराणालय सभागार में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में *1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक संचालित देशव्यापी माय भारत पंजीकरण अभियान* की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जिले के अधिकाधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में समिति के सचिव एवं ज़िला युवा अधिकारी, श्री शशांक मित्तल ने बताया कि *माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 31 अक्टूबर, 2023को “माय भारत* (MY Bharat – Mera Yuva Bharat)” का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य भारत के युवाओं के लिए एक आधुनिक, गतिशील एवं प्रौद्योगिकी-आधारित ऐसा राष्ट्रीय मंच विकसित करना है, जो उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाए।

“A platform of the Youth, For the Youth and By the Youth” के मूल मंत्र के साथ माय भारत *विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करने हेतु अमृत पीढ़ी (Amrit Peedhi) का निर्माण कर रहा है। इस मंच के माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवा (Volunteer Opportunities), अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning Programmes), नेतृत्व विकास, सामुदायिक सहभागिता, कौशल विकास, प्रशिक्षण तथा विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों में भागीदारी के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनका सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास सुनिश्चित हो सके तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो।

माय भारत का लक्ष्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम-से-कम एक सशक्त युवा मंडल का गठन एवं विकास करना है। इन युवा मंडलों के माध्यम से सरकार और गांवों के बीच सहभागितापूर्ण संवाद एवं समन्वय को सुदृढ़ किया जाएगा, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की प्रतिभाओं, नवाचारों एवं नेतृत्व क्षमता को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान किया जाएगा।

माय भारत पोर्टल के माध्यम से समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम, प्रतियोगिताएँ एवं अभियान आयोजित किए जाते हैं। आगामी दिनों में नशा मुक्ति क्विज़, नेशनल फ्लैग क्विज़ तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज़ जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ प्रारंभ होने जा रही हैं। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों का अनुभव प्राप्त करने, राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भाग लेने तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष प्रत्यक्ष रूप से अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत करने जैसे गौरवपूर्ण अवसर भी प्राप्त होते हैं।

माय भारत केवल एक पोर्टल नहीं, बल्कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का भारत के युवाओं के सपनों, अवसरों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जोड़ने वाला एक सशक्त राष्ट्रीय मंच है *। अतः पश्चिम चम्पारण जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं से अपील की जाती है कि वे अनिवार्य रूप से www.mybharat.gov.in* पर अपना पंजीकरण कर इस ऐतिहासिक पहल से जुड़ें तथा अपने व्यक्तित्व, कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के साथ-साथ विकसित भारत–2047 के संकल्प के सहभागी बनें।

जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारीको निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक आयोजित कर यह सुनिश्चित करें कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र छात्र-छात्राओं का माय भारत पोर्टल पर समयबद्ध पंजीकरण कराया जाए, साथ ही हर शैक्षणिक संस्थान में माय भारत का एक Nodal officer और एक ambassador नियुक्त किया जाए | उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए शिक्षा विभाग की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

Latest articles

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

🔴 नन्हीं सी परियों ने बांधा रक्षा सूत्र 🟡 भाई की कलाई पर सजा प्यार का बंधन 🔴 रक्षाबंधन पर दिखा अटूट प्रेम...

बगहा में रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षौल्लास से मनाया गया। इसी दौरान दुबे परिवार की...

More like this

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...