ब्यूरो रिपोर्ट. बगहा से नरेंद्र पांडेय……
मधुबनी प्रखंड क्षेत्रवासियों द्वारा बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की शिकायत मिलने के बाद जनहित में पहल करते हुए संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रबंधक से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की गई। बातचीत के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई।

वार्ता के दौरान बैंक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस दौरान मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाता रहेगा,
ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।
वहीं दर्जनों क्षेत्रवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि बैंक प्रबंधन द्वारा मामले को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।


