ब्यूरो रिपोर्ट: धर्मेंद्र सर्राफ बेतिया प. चंपारण बिहार……….
बेतिया । Herbalife Nutrition के तत्वावधान में सोशल मीडिया पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। हेल्थ कोच डॉ. नंदलाल कुमार और हेल्थ कोच कोमल कुमारी ने सोशल मीडिया पत्रकारों को उनकी निस्वार्थ सेवा और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक व समाजसेवी अनिल बाबा पाठक रहे।
इस अवसर पर डॉ. नंदलाल कुमार ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया पत्रकार ही सही जानकारी लोगों तक पहुंचाते हैं और हेल्थ अवेयरनेस में भी उनका बड़ा योगदान है। Herbalife Nutrition हमेशा स्वस्थ समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और हेल्थ कोच उपस्थित रहे।
