HomeUncategorizedबेतिया–बगहा NH पर भीषण हादसा: बारातियों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, 3...

बेतिया–बगहा NH पर भीषण हादसा: बारातियों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, 3 की मौत; इलाज में लापरवाही पर अस्पताल में हंगामा

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय बगहा
बेतिया-बगहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिशुनुरवा गांव के पास रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुल्हन के घर के सामने सड़क पार कर रहे बारातियों पर अचानक एक तेज रफ्तार लग्जरी कार चढ़ गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में दूल्हे के फूफा के साथ कार्यक्रम के अगुआ भी शामिल हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

शिकारपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर मटियरिया से बारात लौरिया के बिशुनुरवा गांव आई थी। रात करीब 8:30 बजे खाना खाकर सभी लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी बगहा से आ रही अनियंत्रित कार भीड़ में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोग सड़क पर दूर तक गिरकर घायल हो गए।

मृतकों की पहचान हरिशंकर कुशवाहा (40), दिनेश प्रसाद कुशवाहा (32) और राजेश महतो के रूप में हुई है। हादसे के बाद शादी सादे समारोह में संपन्न कराई गई।

घायलों को लौरिया CHC पहुंचाया गया, जहां इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए परिजन भड़क उठे। उनका कहना था कि अस्पताल पहुंचने पर न डॉक्टर मिले न मेडिकल स्टाफ। इससे नाराज लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया और कुछ ने स्टाफ से हाथापाई भी की। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस हालात संभालने में कमजोर दिखाई दी।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर फोरलेन निर्माण और रफ्तार नियंत्रण के उपायों की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this