HomeUncategorizedबेतिया के रमना के मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह.....

बेतिया के रमना के मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह.. डीएम

Published on

spot_img

…स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू।

…..उत्कृष्ट कर्मियों एवं गुड सेमरिटन होंगे सम्मानित।

जिला पदाधिकारी ने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का दिया निर्देश।*

15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में झंडोत्तोलन, विभिन्न समितियों के गठन, राष्ट्रगान, ध्वनि विस्तारक यंत्र, मंच एवं राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था, बैंड पार्टी, साफ-सफाई, ई-आमंत्रण पत्र, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, मेडिकल टीम, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम के लाइव प्रसारण, परेड, फैंसी मैच, विधि-व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मंच, राष्ट्रीय ध्वज तथा महादलित टोलों में झंडोत्तोलन सहित सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समारोह को भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि विभिन्न सरकारी कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमरिटन को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर श्री विकास सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this