नरेंद्र पांडेय चीफ एडिटर वाल्मीकि एक्सप्रेस बगहा बिहार से….
बगहा मारवाड़ी धर्मशाला में शुक्रवार को बगहा व्यवसायिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें संघ के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई । वहीं बैठक में संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं प्रभावी नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए। सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च 2029 तक निर्धारित किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी की विवरण इस प्रकार से है..
* अध्यक्ष: श्री अमित कुमार कसौधन
* उपाध्यक्ष: श्री गोविंद कनोडिया
* सचिव: श्री अजय गुप्ता
* उप-सचिव: श्री अमित वर्मा
* कोषाध्यक्ष: श्री सुरेश कुमार
* उप-कोषाध्यक्ष: श्री उमेश मोदनवाल
* प्रवक्ता: श्री प्रेम प्रकाश पांडे
* मीडिया प्रभारी: श्री उमेश अग्रवाल एवं श्री नितिन शाह

* व्यवस्थापक: श्री जयलाल
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बैठक में पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की गरिमा बनाए रखने तथा बगहा के समग्र व्यापारिक विकास के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का संकल्प लिया, ताकि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा क्षेत्र के व्यापारिक विकास में प्रभावी भूमिका निभा सके।
बैठक में कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल के अतिरिक्त श्री प्रहलाद सोनी, श्री शम्भू अग्रवाल, श्री रविकिरण, श्री प्रेम रुंगटा, श्री ओम प्रकाश प्रसाद, श्री वीरेंद्र साह, श्री केदार नथानी, श्री मनीष सरावगी, श्री पिंटू जायसवाल, मो. नूरैन, श्री राजू मोदनवाल, श्री अभय राज (छोटे), श्री उमेश जायसवाल, श्री अमित जायसवाल, श्री राजेंद्र कुमार, श्री संजय कुमार, श्री जयलाल कुमार, श्री राजू कुमार सहित अन्य सम्मानित व्यवसायी उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन की एकता, पारदर्शिता, व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा बगहा के समग्र व्यापारिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
उमेश अग्रवाल एवं
नितिन कुमार शाह
मीडिया प्रभारी
बगहा व्यवसायिक संघ
बगहा, पश्चिम चम्पारण
