HomePoliticsबगहा विधिज्ञ संघ चुनाव का नतीजा चौंकाने वाली रहस्य का पर्दा उठा...

बगहा विधिज्ञ संघ चुनाव का नतीजा चौंकाने वाली रहस्य का पर्दा उठा … सुनिल मिश्र बने अध्यक्ष, सुनिल उपाध्याय महासचिव तथा चंद्र भूषण शांडिल्य बनें संयुक्त सचिव।

Published on

spot_img

…..दो हफ्तों से बगहा बार एसोशिएशन में चुनावी सरगर्मी आंधी की तेज चल रही थी.

….बड़ा उलटफेर रहा चुनाव का नतीजा, जिसने अपने पद पर जीत का दंभ भरा था वो सपने जैसा लगा.

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट वाल्मीकि एक्सप्रेस बगहा प. चंपारण बिहार….

इस वक्त की बड़ी खबर बगहा से आ रही है…..

बगहा विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2026-28 का परिणाम गुरुवार देर शाम घोषित किया गया.कचहरी परिसर में सुबह से शुरू हुई मतगणना रात करीब 7:30 बजे तक चली. चुनाव परिणाम को लेकर पूरे दिन अधिवक्ताओं और प्रत्याशियों में उत्सुकता बनी रही. परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष द्विजेंद्र नाथ तिवारी को 164 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनिल कुमार मिश्र को 188 वोट पाकर जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद अपने नाम किया.

वहीं उपाध्याय सुनील कुमार भी 204 वोट पाकर महासचिव की कुर्सी बरकरार रखने में सफल रहे. उपाध्यक्ष पद पर अनंत कुमार और प्रमोद कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की. चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी.

संयुक्त सचिव पद पर चंद्रभूषण शांडिल्य एवं अरविंद कुमार निर्वाचित हुए. सहायक सचिव पद की जिम्मेदारी रत्नेश कुमार तिवारी एवं विनोद कुमार पांडेय को मिली. वहीं अंकेक्षक पद पर संजय देव पति तिवारी और कोषाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार यादव ने जीत दर्ज की.

पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर रामदयाल प्रसाद निर्वाचित हुए.

कार्यकारिणी सदस्य के पद पर हिमांशु कुमार, अजय कुमार, महेंद्र प्रसाद यादव, सुमंत कुशवाहा एवं नरेश कुमार राम ने जीत दर्ज की. मतगणना के दौरान कचहरी परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही. सभी प्रत्याशी अपने-अपने परिणाम को लेकर उत्सुक नजर आए. सबसे अंत में अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किए जाने के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई.

बात करें तो विधिज्ञ संघ बगहा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान कराया गया था. मतदान सुबह शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला कुल 482 मतदाताओं में से 458 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस तरह चुनाव में करीब 95 प्रतिशत मतदान हुआ था.

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं का आभार जताया. उन्होंने संघ के हित में काम करने, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही. वहीं अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी से संघ के विकास और सदस्यों के हित में प्रभावी पहल की उम्मीद जताई.

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this