HomeUncategorizedबगहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन...

बगहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में की गई। आशंका जताई गई है कि तीनों युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया।गिरफ्तार युवकों की पहचान सुमन कुमार, पिता शैलेन्द्र मल, निवासी पिपरिया; सत्यम मल, पिता ओमप्रकाश मल, निवासी पिपरिया तथा अर्जुन कुमार यादव, पिता बनारसी यादव, निवासी खोड़ा परसा नगर थाना बगहा के रुप में हुई है। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है।इस कार्रवाई का नेतृत्व पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने किया। बताया जा रहा है कि बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना मिलते ही तुरंत छापेमारी योजना तैयार की और टीम को रवाना किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को बिना किसी संघर्ष के दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद युवकों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि उनके नेटवर्क और साथियों की जानकारी मिल सके।पुलिस का कहना है कि तीनों के आपराधिक सूत्रों की जांच की जा रही है। उनके मोबाइल नंबर, संपर्क सूत्र तथा पूर्व में शामिल संभावित घटनाओं की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हथियार कहां से लाए गए और उनका उपयोग किन अपराधों में होना था।बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published on

spot_img

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this