HomeUncategorizedबगहा के 20 हजार मतदाता करेंगे मतदान बहिष्कार

बगहा के 20 हजार मतदाता करेंगे मतदान बहिष्कार

Published on

spot_img

60 वर्षों से नगर परिषद अंतर्गत कैलाश नगर में वार्ड 4,6,7 व 8 में बसे लोगों में स्थाई निवास प्रमाण पत्र नहीं मिलने से गहराया रोष।

बगहा नगर परिषद क्षेत्र के कैलाश नगर के वार्ड संख्या 4, 6, 7 और 8 के करीब 20 हजार मतदाताओं ने इस बार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें स्थाई निवास प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा, वे वोट नहीं देंगे।
करीब 40 हजार की आबादी वाले कैलाश नगर में लोगों को अब तक स्थाई निवास प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। वार्ड चार के पूर्व पार्षद जितेंद्र राम ने बताया कि करीब 60 वर्ष पहले पिपरासी प्रखंड के सेमरा लबेदहा में आई भयंकर बाढ़ में हजारों लोग बेघर हो गए थे। उस दौरान ग्राम पंचायत रहे कैलाश नगर के मुखिया नंदकिशोर गुप्ता (वर्तमान नगर सभापति के ससुर) ने इन कटाव पीड़ित परिवारों को यहां बसाया था।
लोग तब से यहीं रह रहे हैं, लेकिन आज भी प्रशासन उन्हें अस्थाई निवासी मानता है। लोगों ने कई बार अंचल कार्यालय, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। सभी को केवल आश्वासन मिला, लेकिन अब लोगों का सब्र टूट गया है।
“स्थाई निवास नहीं तो वोट नहीं” के नारे के साथ लोगों ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बहिष्कार का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे मतदान केंद्रों पर नहीं जाएंगे।
कैलाश नगर के निवासी जल्द ही अनुमंडल अधिकारी को सामूहिक आवेदन सौंपने की तैयारी में हैं। साथ ही वे बहिष्कार के पोस्टर-बैनर भी तैयार करा रहे हैं।
रामजी मुखिया, रामजी चौधरी, नागेंद्र सिंह, तूफानी बैठा, विनय जायसवाल, कन्हैया बिन, त्रिलोकी साहनी, तुलसी साहनी, प्रभु मास्टर, सुभाष यादव, घनश्याम यादव, तूफानी साहनी, रोशन सोनी, जितेंद्र राम, छोटेलाल साधु, सुनील यादव, बेचू यादव, राजा यादव सहित सैकड़ों लोग इस आंदोलन में एकजुट हुए हैं।
लोगों की मुख्य मांगें हैं—

  1. सभी को स्थाई निवास प्रमाण पत्र दिया जाए।
  2. जमीन की कानूनी रसीद (पट्टा) जारी की जाए।
  3. बगहा विधानसभा के सभी प्रत्याशी इस मुद्दे को अपने घोषणापत्र में शामिल करें।
    लोगों का कहना है— “वोट हमारा अधिकार है, लेकिन सुविधा भी हमारा हक है। जब तक हमारी बुनियादी मांगें पूरी नहीं होंगी, हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे।”

Latest articles

158वीं नारायणी गंडकी महाआरती में गूंजा विश्व शांति का संदेश..

वाल्मीकिनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.... नेपाल आपदा में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि वाल्मीकिनगर:- भारत-नेपाल सीमा...

पर्याप्त समय मिलने के बावजूद भी डायरी समर्पित नहीं करने के मामले में आईओ का वेतन बंद करने का आदेश

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट...... --- जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने बगहा...

चमैनिया मोड़ पर भरभराकर गिरा विशाल पेड़, घंटों थमा बगहा-वाल्मीकिनगर मार्ग.

नरेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट...........….. .दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें वाल्मीकिनगर (चौथी वाणी)। बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य...

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

More like this