HomeUncategorizedप्राचार्य डॉ. अरविंद तिवारी के निधन से बगहा में शोक की लहर,...

प्राचार्य डॉ. अरविंद तिवारी के निधन से बगहा में शोक की लहर, पंडित भरत उपाध्याय बोले– शिक्षा और समाज सेवा में उनका योगदान सदैव रहेगा याद

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार….

पंडित उमाशंकर त्रिपाठी महिला महाविद्यालय, बनकटवा, बगहा के प्राचार्य डॉ. अरविंद तिवारी के निधन की खबर से शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन पर शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. अरविंद तिवारी का निधन चंपारण के लिए अपूरणीय क्षति है। वे बेहद ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार एवं विद्वान व्यक्तित्व के धनी थे। शिक्षा जगत से लेकर समाज सेवा तक उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। विशेष रूप से महिला शिक्षा के प्रति उनकी जागरूकता और समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक रहा।

पंडित भरत उपाध्याय ने भावुक होते हुए कहा कि सौभाग्यवश उन्हें उक्त महाविद्यालय में लगातार चार वर्षों तक केंद्र अधीक्षक एवं प्राचार्य के रूप में डॉ. तिवारी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान उनका उनके आवास पर परिवार के सदस्य की तरह रहना हुआ। उन्होंने कहा कि अरविंद जी केवल एक प्राचार्य ही नहीं, बल्कि आत्मीय संबंध निभाने वाले एक संवेदनशील इंसान थे। वे विद्वान होने के साथ-साथ बुलंद आवाज के धनी थे। उनकी प्रभावशाली वाणी और व्यक्तित्व की छाप हमेशा स्मृतियों में बनी रहेगी। आज उनकी आवाज को विश्राम मिल गया, जिसे अब दोबारा सुन पाना संभव नहीं होगा।

वहीं, संतोष कुमार सिंह राठौर ने भी दिवंगत डॉ. अरविंद कुमार तिवारी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ‘तुम सा कोई नहीं होगा’। उन्होंने कहा कि डॉ. तिवारी का व्यक्तित्व, व्यवहार, कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण उन्हें विशिष्ट बनाता था। उनके जाने से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र ने एक समर्पित व्यक्तित्व खो दिया है।

शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। डॉ. तिवारी की सेवाएं और उनकी स्मृतियां सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

Latest articles

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

बगहा जेल में सुबह 4 बजे एसडीएम व संयुक्त छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार................................. बगहा अनुमंडलीय कारा, बगहा में शुक्रवार की...

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

More like this

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

बगहा जेल में सुबह 4 बजे एसडीएम व संयुक्त छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार................................. बगहा अनुमंडलीय कारा, बगहा में शुक्रवार की...