HomeUncategorizedपूर्व मध्य रेलवे के जीएम डिम्पी गर्ग ने वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन...

पूर्व मध्य रेलवे के जीएम डिम्पी गर्ग ने वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन का निरीक्षण किया।

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट नरेंद्र पांडेय प. चंपारण बगहा बिहार………..

वाल्मीकिनगर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने गुरुवार सुबह वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। देर रात विशेष सैलून से स्टेशन पहुंचे जीएम ने सुबह स्टेशन की यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सुबह करीब 9:20 बजे वे बगहा के लिए रवाना हुए। वे आगे विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेलखंड की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

जीएम का यह समस्तीपुर मंडल का पहला निरीक्षण कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत मंडल के अंतिम स्टेशन वाल्मीकिनगर रोड से हुई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से स्टेशन पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली और यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र, हाजीपुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जहां-जहां निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता देखी जाएगी। इसके अलावा डबलिंग के पैच, यात्री सुविधाओं और अन्य रेल परियोजनाओं का भी जायजा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीएम निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ कार्यों में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

रेलवे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जीएम विशेष ट्रेन से 23 सितंबर की रात पटना से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज के रास्ते वाल्मीकिनगर रोड पहुंचे थे। गुरुवार को वाल्मीकिनगर रोड से आगे बगहा, नरकटियागंज और अन्य स्टेशनों का विंडो निरीक्षण करते हुए निर्धारित मार्ग से पटना लौटने का कार्यक्रम है। निरीक्षण में बीरगंज साइडिंग और रास्ते में चल रहे डबलिंग कार्य भी शामिल हैं।

निरीक्षण दल में समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा, सीनियर डीईई अमित कुमार, सीनियर डीईटीआरडी अभिषेक कुमार, सीनियर डीओपी संजय कुमार, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन संजय कुमार, सीनियर डीईएन विजय प्रसाद, आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार और आरपीएफ इंस्पेक्टर नरकटियागंज रितु राज कश्यप समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रधान मुख्य इंजीनियर, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक और निर्माण विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भी निरीक्षण दल में शामिल रहे।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this