….. मधुबनी प्रखंड के 10 पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों का नाम कटा.
नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार……
भारत सरकार के लाभकारी योजनाओं में प्रमुख योजना प्रधानमंत्री आवास योजना चल रहा है। जिसमें बिहार के सैकड़ों पंचायतों में गरीबों और झोपड़ी वाले लोगों की आवास में नाम कटने से कोहराम मचा हुआ है। इसी प्रकरण में बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के आम जनमानस को जिनका नाम आवास योजना से कट गया है। उनके लिए आवश्यक अपील करते हुए प्रमुख विजया सिंह ने बैठक तथा वीडियो वारयल कर पात्र लाभुकों से कहा है कि बिचौलियों से दूर रहें । यदि कोई भी व्यक्ति या सरकारी मुलाजिम इसके लिए पैसे की मांग करता है तो तुरंत मुझे सूचित करें। साथ उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की आवास योजना में नाम कटा हुआ है।

मधुबनी प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर लेकर पहुंचे। वहां पर इसकी जांच की जाएगी साथ ही किस प्रकार से किस कारण से नाम काटा गया है इसकी जानकारी भी मुहैया कराई जाएगी तथा फिर से आवास में नाम जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा ।यदि इस कार्यों में किसी भी मां बहनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी हो रही है हो तो मेरे कार्यालय में अथवा मेरे से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा पूरे बिहार में आवास योजना में नाम कटना एक पहेली बन चुकी है ।जिसके लिए पूरे प्रखंडों के पंचायत में ग्राम सभा में इसकी पुरजोर विरोध किया जा रहा है ।हालांकि वरीय अधिकारी इसकी जांच प्रक्रिया में लग चुके हैं ।बहरहाल आवास योजना की जो लोग भी पात्र होंगे उनका नाम फिर से लिस्ट में जोड़ा जाएगा। यदि किसी तरह की गफलत बाजी की गई हुई होगी तो कार्य में लगे कर्मचारियों की इसकी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
