वाल्मीकिनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…
वाल्मीकिनगर स्थित पावर हाउस परिसर में भगवान विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। पूजा के उपरांत भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

उज्जैन इंजिकॉम के डायरेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने यजमान के रूप में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और तकनीकी कौशल के प्रतीक हैं तथा उनके आशीर्वाद से समाज में प्रगति और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक एवं जदयू बिहार प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने हजारों श्रद्धालुओं एवं भक्तों का स्वागत करते हुए सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

पूजा स्थल पर भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं विकास की प्रार्थना की। पूजा सम्पन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहित अजय सिंह , रत्नेश सिंह, नन्हे सिंह, राहुल सिंह, प्रदीप पांडेय, मुन्ना सिंह, डब्ल्यू सिंह, बुलेट सिंह, मो. कुदरुश अंसारी अन्य सैकड़ों भक्तों की भारी भीड़ उपस्थित थे।
