HomeHealthनिक्षय मित्र बनकर रेड क्रॉस ने 43 टीबी मरीजों को लिया गोद

निक्षय मित्र बनकर रेड क्रॉस ने 43 टीबी मरीजों को लिया गोद

Published on

spot_img

बेतिया से धर्मेंद्र सर्राफ की रिपोर्ट……

*छह महीने तक हर माह दी जाएगी पोषण की पोटली*

प्रोटीनयुक्त आहार और नियमित दवा सेवन से टीबी पर काबू संभव : डॉ. रमेश चंद्रा
-मरीजों व परिजनों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क भी वितरित*

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा, पश्चिम चंपारण, बेतिया के सदस्यों ने निक्षय मित्र बनकर 43 टीबी मरीजों को गोद लिया है। इसी क्रम में रविवार को रेड क्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी 43 मरीजों के बीच पोषण की पोटली का वितरण किया गया।

मरीजों को अगले छह महीने तक प्रत्येक माह पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीएमओ सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने रेड क्रॉस सोसाइटी की सक्रियता और सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रोटीनयुक्त आहार शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। नियमित रूप से दवा का सेवन, आवश्यक सावधानी और पौष्टिक भोजन के माध्यम से टीबी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने टीबी मरीजों से उपचार के दौरान दवाओं का सेवन नियमित रूप से करने की अपील की।
रेड क्रॉस के सचिव डॉ. जगमोहन कुमार, कोषाध्यक्ष रजत कुमार तोदी एवं संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद ने बताया कि पोषण की पोटली में दाल, सोयाबीन, चीनी, चना, ओट्स, दलिया समेत अन्य प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री शामिल है। टीबी के संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से मरीजों और उनके परिजनों को कॉटन एवं डिस्पोजेबल मास्क भी उपलब्ध कराया गया।

रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ. सुशील प्रसाद चौधरी, वाइस चेयरमैन विश्वनाथ झुनझुनवाला सहित प्रबंध समिति के सदस्यों, आजीवन सदस्यों तथा मां वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से 43 मरीजों को निक्षय मित्र के रूप में गोद लिया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आजीवन सदस्य इमरान कुरेशी, अजहर आलम, डॉ. इंद्रासन साह, स्वयंसेवक राम कुमार एवं कर्मी रामरतन प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा।

Latest articles

सीमावर्ती समस्याओं को उठाएंगे भारत-नेपाल के पत्रकार, आपदा पीड़ितों की मदद का लिया संकल्प

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. *नेपाल में आपदा से हुई मौतों पर दो मिनट...

बेतिया के Makeover U में लेडीज एंड जेंस शैलून में मिल रही बेहतरीन सेवाएं, दीपक पांडेय ने कराया सेविंग.

बेतिया शहर के सुप्रिया रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के सामने संचालित Makeover U...

बगहा में SSB की साइकिल रैली, मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर ‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ अभियान में पुलिसकर्मी, बच्चे और स्थानीय लोग रहे...

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट...... SSB 21वीं वाहिनी कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व...

चनपटिया में युवाओ के रोजगार दिलाने के लिए विधायक अभिषेक रंजन के द्वारा भव्य रोजगार मेला का किया गया आयोजन.

बेतिया से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.... बेतिया के चनपटिया में रविवार को गणेश हाई...

More like this