HomeUncategorizedधनतेरस और दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रशासन सख्त,...

धनतेरस और दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रशासन सख्त, एक दर्जन से अधिक दुकानों की हुई जांच

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………….

बगहा चौतरवा में धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट और उनके रखरखाव में लापरवाही के खिलाफ अनुमंडल प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। एसडीएम चांदनी कुमारी के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बगहा नगर परिषद क्षेत्र से लेकर चौतरवा तक विभिन्न मिठाई दुकानों, पनीर विक्रेताओं और बोतलबंद पानी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर औचक जांच अभियान चलाया।

एसडीएम ने बगहा और चौतरवा में एक दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, भंडारण और मिलावट की आशंका से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की गई। प्रशासनिक टीम के अचानक पहुंचने से दुकानदारों में हलचल मच गई। कुछ दुकानदार खाद्य सामग्री हटाते और छिपाते भी नजर आए।

एसडीएम चांदनी कुमारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिठाई, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से कुछ विक्रेताओं द्वारा खाद्य पदार्थों में सेहत के लिए नुकसानदायक सामग्री मिलाए जाने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रखरखाव से संबंधित अनियमितताएं सामने आई हैं। संबंधित दुकानदारों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि धनतेरस और दीपावली को लेकर यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

जांच अभियान में बीडीओ बगहा-1 प्रदीप कुमार, बीडीओ बगहा-2 बिंदु कुमार राम, पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत, चौतरवा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार समेत अनुमंडल प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।
वहीं जिनकी दुकान की जांच की गई उनकी सूची निम्नलिखित है
सतीश कुमार,
केक पॉइंट सौरभ कुमार
शारदा मिष्ठान भंडार
नटराज स्वीट
नटराज स्वीट्स
चंदन स्वीट्स
जय माता दी स्वीट्स
आदित्य स्वीट्स
विशाल कुमार
दुर्गेश कुमार
महेंद्र स्वीट्स मखन भोग स्वीट्स श्री श्याम विश्वास मिष्ठान विश्वास मिष्ठान भंडार
न्यू बिहार होटल प्रकाश होटल मदनवाल स्वीट्स
अशोक श्री मिष्ठान
जयसवाल मिष्ठान भंडार
ईश्वर मिष्ठान भंडार
इत्यादि
प्रशासन की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरों पर नियंत्रण के लिए नियमित जांच जरूरी है। इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा होगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर भी अंकुश लगेगा।

Latest articles

सैंथवार-मल्ल महासंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आशुतोष मल्ल, समाज की एकजुटता पर दिया जोर

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार............. बगहा-लौरिया मुख्य मार्ग एनएच-727 स्थित सिरकहिया चटकल...

मोंटफोर्ट स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

.....डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर लघु नाटिका ने मोहा मन नरेंद्र पांडेय ब्यूरो...

फिट इंडिया अभियान में एसएसबी की टीम ने निकाली साइकिल रैली

--- एसएसबी ने दिया संडे ऑन साइकिल के माध्यम से फिट रहने व पर्यावरण...

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

More like this