बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…*बोल बम के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
विशंभर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब**हर-हर महादेव के नारों से भक्तिमय हुआ माहौल*बगहा नगर के श्रद्धालु कांवड़ियों ने वाल्मीकिनगर के त्रिवेणी संगम से पवित्र जल भरकर बगहा बनकटवा के भगवान विशंभर नाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान “बोल बम” बोल बम और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
सैकड़ों शिवभक्त भगवा वस्त्र धारण कर कांवड़ यात्रा में शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली तथा पूरे क्षेत्र में भक्ति का अद्भुत संगम नजर आया।
इस दौरान समाजसेवी जितेंद्र कुमार, विकास दुबे, विनीत कुमार, गौरव रौनियार ,अयनांशजीत, कार्तिक जीत, उमेश कुमार, सक्षम कुमार, आदि दर्जनों भक्तों ने कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष में सावन मास के अंतिम सोमवारी को बाबा विशम्भरनाथ का जलाभिषेक कर मन की शांति मिली है। सनातन धर्म संस्कृति में आस्था रखने वाले लोगों के लिए सावन मास बेहतर साबित होता है। शहर के चारों ओर बाबा भोलेनाथ की जयकारा से नगर प्रसन्नजीत हो गया है।
