HomeUncategorizedत्रयोदशी को जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, त्रिवेणी संगम से...

त्रयोदशी को जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, त्रिवेणी संगम से कांवरियों ने भरी जल

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा वाल्मीकिनगर (प. चंपारण)…….

भाद्रपद मास की त्रयोदशी तिथि पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रविवार को वाल्मीकिनगर स्थित पवित्र त्रिवेणी संगम तट पर श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष शिवभक्त जल भरने पहुंचे और विधि-विधान के साथ जलाभिषेक की तैयारियों में जुट गए।

सनातन परंपरा में त्रयोदशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। प्रत्येक माह के शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत चम्पापुर गांव से आए शिवभक्त रामवक्त राम, जय प्रकाश शर्मा, उपेंद्र यादव, राजदेव राय, मिश्री पासवान, मुन्नी देवी, देवपति देवी, सोनी देवी, शारदा देवी, उपेंद्र भगत एवं सिया भगत सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि वे मंगलवार को एकादशी के दिन जलभरी कर संकल्प लेंगे और अपने निर्धारित गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। इसके बाद गुरुवार को त्रयोदशी के अवसर पर सेमरी स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

श्रद्धालुओं ने बताया कि जलभरी से पूर्व वे त्रिवेणी संगम तट पर स्नान कर स्वयं को शुद्ध करते हैं तथा नियमपूर्वक स्वयं भोजन बनाकर ग्रहण करते हैं। पुरुष शिवभक्त परंपरा के अनुसार मुंडन संस्कार कराते हैं और फिर संकल्प लेकर पवित्र जल के साथ अपनी यात्रा शुरू करते हैं।

त्रिवेणी संगम क्षेत्र में पूरे दिन “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे। धार्मिक आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने पूरे वाल्मीकिनगर क्षेत्र को शिवमय बना दिया। विभिन्न जिलों और राज्यों से आए श्रद्धालुओं के कारण संगम तट पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this