नरकटियागंज/बगहा (चौथी वाणी)। तीसरी बार युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद मनीष कुमार गुप्ता ने वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार से उनके नरकटियागंज स्थित निजी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की और संगठन के कार्यों को ले मार्गदर्शन लिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सांसद को शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर गरिमायी स्वागत किया। वहीं सांसद सुनील कुमार ने बड़े भाई और अभिभावक की तरह उन्हें स्वयं फूल-माला पहनाकर नए कार्यकाल की शुभकामनाएं और मार्गदर्शन दीं ।
मनीष गुप्ता ने कहा कि सांसद जी हमेशा उन्हें छोटे भाई की तरह स्नेह देते हैं और युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए तत्पर रहते हैं। उनके नेतृत्व में युवा टीम दोगुनी ऊर्जा से काम करेगी।
सांसद सुनील कुमार ने कहा कि पार्टी की मुख्य शक्ति युवा ही हैं युवा पार्टी का रिढ होते हैं। सभी युवा साथी बूथ स्तर तक कमेटी को सशक्त बनाएं।
इस मौके पर अमित कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, श्याम सिंह, उज्जवल कुमार, राकेश कुशवाहा लौरिया प्रखंड अध्यक्ष,मनोज गुप्ता और युवा नगर अध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई युवा साथी मौजूद रहे।
