ठकरहा से मिथिलेश गुप्ता की रिपोर्ट……
ठकराहा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को मलाही टोला स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि प्रकाश चौबे ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और जीवन में शिक्षक की भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया।
समारोह में दिलीप कुमार तिवारी, मुन्ना कुमार यादव, विद्यावल चौधरिया, सत्येंद्र कुमार यादव, आशा शर्मा, पवन कुमार भारती, वैष्णवी कुमारी, पंकज कुमार भारती, सुमन, अमित कुमार, मनीष कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार, रामचंद्र यादव और संगीता सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

शिक्षकों ने बच्चों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन में सही राह चुनने और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए मार्गदर्शन भी करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास और आत्मीयता का माहौल रहा।
