ब्यूरो रिपोर्ट नरेंद्र पांडेय ठकराहा……
जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन, मिशन शक्ति, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में शुक्रवार को ठकराहा प्रखंड के पी एम श्री जी एम यू +2 विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं के साथ महिला शिक्षिकाओं व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विशेषज्ञों ने सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं के उद्देश्य और लाभ के बारे में विस्तार से बताया।
*181, 1930 का महत्व बताया*
छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व सुरक्षा, घरेलू हिंसा की रोकथाम, महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर और साइबर अपराध से बचाव के लिए हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे बिना डरे इन नंबरों पर मदद ले सकती हैं।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के बीच माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट, अल्पाहार व मिनरल वाटर का वितरण किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य निखिल कुमार सिंह जिला मिशन समन्वयक अर्जुन कुमार, जीएस प्रियदर्शिनी, एसएफएल आर्यन कुमार, रवि कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।
