HomeCrimeछठियार की खुशियों में मौत का तांडव, बेकाबू बस ने पांच को...

छठियार की खुशियों में मौत का तांडव, बेकाबू बस ने पांच को कुचला माहौल गमगीन मौके पर पहुंची पुलिस टीम

Published on

spot_img

लौरिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट…..

बेतिया लौरिया मुख्य मार्ग के बनकटवा स्कूल के पास शाही बस और गैस लदे ट्रक की टक्कर के बाद भीड़ में घुसी बस, देवेंद्र दुबे समेत पांच की मौत, कई घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बस में की तोड़फोड.

लौरिया प्रखंड के बसवरिया पराउटोला पंचायत के बनकटवा स्कूल के समीप बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। नवजात बच्चे के छठियार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। आर्केस्ट्रा देखने के लिए सड़क किनारे जुटी भीड़ में तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में देवेंद्र दुबे भी शामिल हैं, जिनके परिवार में ही नवजात बच्चे का छठियार समारोह चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, सत्रोहन दुबे के पुत्र देवेंद्र दुबे के घर छठियार का कार्यक्रम आयोजित था। समारोह में आर्केस्ट्रा देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। इसी दौरान शाही बस (बीआर 22पीए 5455) और एलपीजी गैस लदे ट्रक (यूपी 57सी 2459) के बीच टक्कर की स्थिति बनी। बताया जा रहा है कि टक्कर से बचने के क्रम में बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को रौंदते हुए आर्केस्ट्रा स्थल में जा घुसी। अचानक बस के भीड़ में घुसते ही मौके पर भगदड़ मच गई और चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।

हादसे में बहादुर महतो (45), पिता स्व. दुखी महतो और छागुर राम (65), पिता स्व. गंगाराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं संजय महतो (28), पिता नाथू महतो, भोला दुबे (35), पिता हरिंदर दुबे और देवेंद्र दुबे, पिता सत्रोहन दुबे को जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घायलों में नरेश राम (25), पिता किरावण राम, श्याम बाबू (22), पिता शंभू शाह, अजीत शाह (20), पिता टुनटुन सा और मचान महतो (50), पिता स्व. नथुनू महतो समेत अन्य लोग शामिल हैं। घायलों का जीएमसीएच में उपचार चल रहा है। गंभीर हालत वाले कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी सूचना है।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ लोगों ने गैस लदे ट्रक में आग लगाने का प्रयास भी किया। सूचना मिलते ही यातायात डीएसपी अतनु दत्ता, नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह, सदर एसडीपीओ अजीत कुमार, लौरिया बीडीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान समेत चार इंस्पेक्टर और सात थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this