HomeCrimeचंडीगढ़ में हादसे ने छीन लिया 36 साल का शंभू, घर में...

चंडीगढ़ में हादसे ने छीन लिया 36 साल का शंभू, घर में मचा कोहराम

Published on

spot_img

बेतिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट…

योगापट्टी। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए चंडीगढ़ में मेहनत-मजदूरी कर रहे योगापट्टी के एक युवक की हादसे में मौत हो गई। मोहाली के फेज-9 में काम के दौरान लिफ्ट टूटने से ननकार गांव निवासी 36 वर्षीय शंभू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही योगापट्टी के मच्छरगांवा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित ननकार गांव में मातम छा गया। शंभू यादव अपने परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए चंडीगढ़ में रहकर काम करते थे। उनकी कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। अचानक हुई मौत से परिजनों के सामने भावनात्मक के साथ आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

मृतक के पिता का नाम गंगा यादव बताया गया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार शंभू मेहनती युवक थे और घर से दूर रहकर परिवार के लिए कमाई करते थे।

हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस लिफ्ट टूटने के कारणों का पता लगा रही है। इधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this