ब्यूरो रिपोर्ट नरेंद्र पांडेय…………
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर दुदही ब्लॉक इकाई की बैठक नगर पंचायत के सभागार में ब्लॉक प्रभारी श्री कृष्ण नंदन प्रसाद खरवार की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ,

अति विशिष्ट अतिथि श्री अजीम आलम नप अध्यक्ष प्रतिनिधि,विशिष्ट अतिथि के रूप में थानाध्यक्ष विशुनपुरा श्री सनी कुमार जवाला ,जिला महामंत्री श्री अमरनाथ पांडे ,जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश नाथ तिवारी , तहसील अध्यक्ष तमकुही श्री राजकुमार चौबे, जिला सदस्यता प्रमुख दुर्गा दयाल तिवारी ,जिला संगठन मंत्री श्री मनोज मिश्रा, जिला सचिव श्री अविनाश चंद जायसवाल, उपस्थित रहे ।

संचालन अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्री कामाख्या नारायण मिश्र ने किया ।कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को अंग वस्त्र, डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया । पत्रकार सहायता कोष स्थापना की गई । इस दौरान दुदही के सभी सम्मानित पत्रकार साथीगण उपस्थित रहे।
