HomeCrimeगुप्त सूचना पर दुकान में छापा, 1 किलो 148 ग्राम गांजा बरामद;...

गुप्त सूचना पर दुकान में छापा, 1 किलो 148 ग्राम गांजा बरामद; दुकानदार जेल भेजा गया.

Published on

spot_img

लौरिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट….

लौरिया के बंगाली चौक पर पुलिस की छापेमारी में पान-गुटखा की दुकान से भारी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दुकान से कुल 1 किलो 148 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार दुकानदार की पहचान नरकटियागंज मार्ग स्थित दुकान संचालक सुधन साह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि बंगाली चौक पर पान-गुटखा की दुकान की आड़ में गांजा की बिक्री की जा रही है। इसके बाद थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान के निर्देश पर दारोगा जयशल कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई। टीम ने सुधन साह की दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान में छिपाकर रखा गांजा बरामद हुआ।

बरामद मादक पदार्थ का वजन अंचल राजस्व अधिकारी सह मजिस्ट्रेट राहुल कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में कराया गया। वजन 1 किलो 148 ग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर सुधन साह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छापेमारी टीम में सुग्रीव कुमार, अमिताभ नैन समेत पुलिस बल शामिल था। पुलिस ने गुरुवार को भी कई दुकानों की जांच की। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this