HomeCrimeकालीबाग थाना पुलिस की कार्रवाई, स्कूटी से 23 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,...

कालीबाग थाना पुलिस की कार्रवाई, स्कूटी से 23 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार.

Published on

spot_img

बेतिया से धर्मेंद्र सर्राफ की ब्यूरो रिपोर्ट….

पश्चिम चंपारण के बेतिया में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालीबाग थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक स्कूटी की जांच की, जिसमें रॉयल स्टैग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 23 बोतलें बरामद की गईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 8.625 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्कूटी के माध्यम से शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कालीबाग थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हरनाथ स्कूल के पास संदिग्ध स्कूटी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी से रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की 23 बोतलें बरामद हुईं। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सन सरैया निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान शराब के स्रोत और इसकी आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अन्य युवक मौके से फरार होने में सफल रहा। फरार युवक की पहचान बाघमारवा निवासी रोहित के रूप में हुई है।

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कालीबाग थाना पुलिस ने बरामद शराब और स्कूटी को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। स्थानीय स्तर पर शराब की बिक्री और परिवहन करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this