HomeCrimeकलियुगी पति ने पत्नी को नदी में फेंका मछुआरों ने जान बचाई,...

कलियुगी पति ने पत्नी को नदी में फेंका मछुआरों ने जान बचाई, पुलिस ने अस्पताल भेजा ।

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार……

बगहा पुलिस जिला के भीतहा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है जहां एक कलियुगी पति ने अपनी पत्नी से जान छुड़ाने के लिए गंडक नदी की उफनती नदी में फेंक दिया, अबला नारी की जान मछली के शिकार कर रहे मछुआरों ने उसकी जान बचाई।

मंगलवार की रात एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को गंडक नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। नदी की तेज धारा में बह रही महिला को आसपास मछली मार रहे मछुआरों और ग्रामीणों ने सेमरबारी ठोकर के समीप नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद घटना की सूचना भितहा पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला को अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भितहा पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। , मंगलवार की रात उक्त महिला का पति बाइक से उसे धनहा पुल पर लेकर पहुंचा था। आरोप है कि पुल पर पहुंचने के बाद उसने महिला को उठाकर गंडक नदी में फेंक दिया। नदी की तेज धारा में बहती हुई महिला काफी दूर तक चली गई और भितहा थाना क्षेत्र के सेमरबारी ठोकर के समीप पहुंच गई। वहां आसपास मछली मार रहे मछुआरों की नजर महिला पर पड़ी। मछुआरों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला गया।

भितहा प्रभारी थानाध्यक्ष दीपा कुमारी ने बताया कि महिला ने अपना नाम प्रियंका साहनी, पिता मदन, ग्राम कोलूहा, थाना कोठीबारी, जिला महाराजगंज बताया है। महिला का मायका लवनहा, थाना पिपराइच बताया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर सेमरबारी ठोकर से महिला को पुलिस द्वारा भितहा पीएचसी लाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। उपचार के बाद महिला स्वस्थय है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने अपने पति पर उसे गंडक नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। फिलहाल महिला को थाना में सुरक्षित रखा गया है और उसके स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। स्वजन के थाने पहुंचने की बात बताई गई है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this