HomeUncategorizedआदिवासी बहनों ने कर्मा-धर्मा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ प्राकृतिक पूजन...

आदिवासी बहनों ने कर्मा-धर्मा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ प्राकृतिक पूजन कर उत्सव मनाया

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट बगहा से नरेंद्र पांडेय ……

प्रखंड बगहा 2 क्षेत्र के मदरहनी , कदमहवा, हंसनापुर, कटहा, धौलबजवा , मौनाहा चरहिया , आदि दर्जनों गांवों में मंगलवार को कर्मा-धर्मा पर्व श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्राकृतिक पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कर्मा वृक्ष की डाल स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की। लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से कर्मा-धर्मा की कथा का स्मरण किया गया। देर रात तक विभिन्न गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

वहीं मदरहनी निवासी सिकंदर उरांव ने बताया कि कर्मा-धर्मा पर्व भाई-बहन के प्रेम, पारिवारिक एकता तथा प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया जाता है।

पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा। विभिन्न पूजा स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ पर्व मनाते हुए क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this