HomeHealthहाईटेक पॉलिटेक्निक कॉलेज दुभवलिया के हाकिम से लेकर अर्दली तक सफाई अभियान...

हाईटेक पॉलिटेक्निक कॉलेज दुभवलिया के हाकिम से लेकर अर्दली तक सफाई अभियान में जुटे.

Published on

spot_img

मझौलिया से एसपी श्रीवास्तव की रिपोर्ट….

*ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश*

मझौलिया के हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज दुभवलिया में शुक्रबार को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष सतीश कुमार राय, डॉ. उपमा राय, महानिदेशक डॉ. अरुण कुमार वर्मा तथा समूह निदेशक डॉ. रवि कुमार नाथ के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार सिंह की उपस्थिति में विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों को स्वच्छ परिसर, स्वच्छ समाज एवं स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

इस स्वच्छता अभियान के तहत संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने दुबौलिया गाँव में जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को अपने घर, आसपास के क्षेत्र एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. दीपक कुमार शर्मा, श्री अमित कुमार, श्री कमल हुसैन, श्री विकास कुमार मिश्रा, श्री अभिमन्यु कुमार झा,शम्भू नाथ सिंह सहित संस्थान के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदाय में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना रहा।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this