HomeUncategorizedसेमरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा विकलांग से मारपीट, वीडियो वायरल

सेमरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा विकलांग से मारपीट, वीडियो वायरल

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय..

  बगहा पुलिस जिला के सेमरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विकलांग ऑटो चालक के साथ पुलिस की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी विकलांग सुनील यादव को सड़क पर गिराकर लाठियों से पीटता नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन गांव निवासी 40 वर्षीय सुनील यादव शारीरिक रूप से विकलांग हैं। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गुरुवार की शाम विजयादशमी मेले के अवसर पर वे बगहा से सवारी लेकर सेमरा लौट रहे थे। इसी दौरान एक सवारी से किराए को लेकर कहासुनी हो गई। सुनील ने सवारी से कहा कि यदि किराया नहीं देंगे तो परिवार कैसे चलेगा। तभी मौके पर सेमरा थाना पुलिस पहुंच गई और सुनील से उलझ गई।

सुनील के अनुसार पुलिस ने उनके साथ पहले भी कई बार दुर्व्यवहार किया है। अक्सर ऑटो के कागजात और दस्तावेज दिखाने के नाम पर उन्हें परेशान किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात भी पुलिस ने बिना कारण मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर कॉलर पकड़कर उन्हें सड़क पर पटक दिया गया और डंडों से पिटाई की गई।

इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और विरोध जताया। स्थानीय लोगों का कहना था कि विकलांग को इस तरह पीटना अमानवीय है। जब लोगों ने विरोध किया तब जाकर पुलिसकर्मी वहां से हटे और सुनील को छोड़ दिया। बाद में स्थानीय लोग उन्हें घर तक पहुंचाए।

सुनील ने बताया कि उनके पूरे शरीर में चोट के निशान हैं और वे फिलहाल घर पर दवाई खाकर इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठीक होने के बाद पुलिस की इस करतूत की शिकायत एसपी और एसडीएम से करेंगे।

वहीं, वायरल वीडियो पर लोगों में आक्रोश है। आमजन का कहना है कि जब सुरक्षा देने वाली पुलिस ही विकलांग के साथ इस तरह का व्यवहार करे तो आम आदमी की सुरक्षा कौन करेगा।

Latest articles

वर्षों बाद भी नहीं हो सका सड़का का जीर्णोद्धार परेशानी में लोग.

लौरिया से आशीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट... लौरिया नगर पंचायत बनने के बाद विकास की...

फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण, नियमित टीकाकरण को मिलेगा नया बल.. शशिकांत तिवारी.

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड के रायबरी महुआऔर भैरोगंज पंचायत में कम्युनिटी ऑफ...

पुल निर्माण नहीं होने से गौनाहा के आदिवासी समाज के लोग 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर नरकटियागंज जाते हैं.

नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा प्रखंड से है जहाँ आसमान में बादलों की आवाजाही के...

परसा से चोरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली रमपुरवा सरेह से पुलिस ने किया बरामद.

.....बेतिया पुलिस तीन दिनों में ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी बरामद किया. .......बेतिया से बड़ी खबर सामने...

More like this