नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार…..
…..शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील, समृद्धि उत्सव भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम.
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में सोमवार की देर शाम बगहा-1 के बबुई टोला स्थित समृद्धि उत्सव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एनडीए गठबंधन के जनप्रतिनिधियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बगहा पुलिस जिला सहित सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता शिक्षकों से ई. आनंद पुष्कर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन जदयू के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह ने किया।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बगहा पुलिस जिला के शिक्षकों से एनडीए समर्थित प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं सांसद सुनील कुमार ने शिक्षकों से अनुरोध करते हुए कहा कि पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय केदारनाथ पांडेय के पुत्र ई. आनंद पुष्कर को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के उद्देश्य से समर्थन देकर विजयी बनाएं।

वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल शिक्षकों से ई. आनंद पुष्कर की जीत सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की। वहीं बगहा विधायक राम सिंह ने बगहा विधानसभा क्षेत्र के शिक्षकों से एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस प्रकरण में लौरिया विधायक विनय बिहारी ने कहा कि शिक्षक शिक्षा बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका मानते हैं और देश की मुख्य रीढ़ होते हैं। शिक्षकों से शिक्षाविद् प्रत्याशी ई. पुष्कर आनंद को वोटकर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील किए।

कार्यक्रम में विधान पार्षद शिवरानी देवी सहित अन्य नेताओं ने भी शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने एकजुट होकर प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करने और शिक्षकों से संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन्त्य कुमार लल्ला, जदयू जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह, विधान पार्षद शिवरानी देवी, राजेश राम, राजेश बैठा, दयाशंकर सिंह, मुन्ना सिंह, विजय पाण्डेय,

अस्मिता चौरसिया, प्रिंसिपल अरविंद तिवारी, चंद्रशेखर कुमार राव, प्रो. प्रमोद यादव, अशोक मिश्रा, जदयू जिला महासचिव हीरालाल ठाकुर, देवीदत्त मालवीय, रूपेश पाठक, उमाशंकर पटेल, मोहम्मद निजामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में एनडीए समर्थित कार्यकर्ता एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
